भारत पर फिर टैरिफ ठोकने वाले हैं ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे से मचा हड़कंप!

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2026

क्या अमेरिका भारत पर फिर टेरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका में विपक्ष की पार्टी डेमोक्रेटिक के सांसद ब्रांड शेयरमैन इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि प्रेसिडेंट ट्रंप भारत पर टेरिफ लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। ट्रंप दावा करते हैं कि भारत पर टेरिफ इसलिए लगाया गया क्योंकि वह रूस से तेल खरीदता है। जबकि हंगरी अपनी जरूरत का 90% कच्चा तेल रूस से इंपोर्ट करता है। फिर भी उस पर तो कोई टेरिफ नहीं लगाया गया। चीन रूस के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है लेकिन उस पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया। चीन पर जो सेंशंस लगे भी हैं उसकी वजह अलग है। 

इसे भी पढ़ें: 40 फीसदी कम...कितने फीसदी कम हो गया रूस से भारत का आयात?

भारत ने उनकी बात मान भी ली और ईरान से तेल लेना बंद कर दिया जो कि ईरान से सस्ता तेल हम लोगों को मिल रहा था। इसके बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इंपोर्टर भारत अमेरिका पर निर्भर हो गया। फिर रूस की एंट्री हुई। रूस यूक्रेन जंग के बीच भारत को रूस से सस्ता तेल मिलने लगा तो भारत रूस की तरफ शिफ्ट हो गया। अब फिर वही कहानी दोहराई जा रही है। भारत अब दोबारा अमेरिका से तेल पेट्रोलियम खरीदने लगा है। जबकि रूस से उसे सस्ता तेल मिल रहा है। वो आगे बताते हैं कि इसका नतीजा यह हुआ कि ईरान का सारा सस्ता तेल चीन खरीदने लगा और भारत को अमेरिका से महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। भारत के कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने स्वीकार भी किया है कि भारत अब अमेरिका से तेल की खरीदारी बढ़ा रहा है। इसे इंपोर्ट डायवर्सिफिकेशन का नाम दिया जा रहा है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Vrindavan Businessman डिजिटल अरेस्ट का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये

Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत

नागपुर में 20 रुपये के विवाद पर 76 वर्षीय मोची की हत्या, आरोपी दिलीप पवार गिरफ्तार

Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक