भारत को डराने के लिए पाकिस्तान के करीब जाने का ब्लफ मार रहा है अमेरिका? ट्रंप- शरीफ की मुलाकात का न लाइव हुआ, न जारी हुई फोटो

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) वाशिंगटन स्थित ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख (सीओएएस) असीम मुनीर की मेज़बानी की। हालाँकि, व्हाइट हाउस द्वारा बैठक की कोई आधिकारिक तस्वीर या वीडियो जारी न करने के कारण इस बैठक पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। व्हाइट हाउस आमतौर पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति की विदेशी समकक्षों के साथ बैठक की तस्वीरें या लाइव वीडियो जारी करता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने आवासीय परियोजना घोटाले में निजी कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया

 

 यह मुलाकात अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आ रही गर्माहट का ताजा संकेत मानी जा रही है। शरीफ इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर ट्रंप से मिलने वाले आठ अरब या मुस्लिम देशों के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे। इन बैठकों में गाजा में इजराइल-हमास युद्ध को समाप्त करने की रणनीति पर चर्चा की गई। अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में ऐसे समय में सुधार आया है जब ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

रूस द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद भारत ने सस्ते दामों पर रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी थी, जिसे लेकर अमेरिका के साथ उसके रिश्तों में खटास आयी है। ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर भारी शुल्क (टैरिफ) लगा दिए हैं ताकि मॉस्को पर अप्रत्यक्ष आर्थिक दबाव बनाया जा सके। इसी बीच, अमेरिका और पाकिस्तान ने जुलाई में एक व्यापार समझौता किया, जिससे उम्मीद है कि वॉशिंगटन इस दक्षिण एशियाई देश के बड़े पैमाने पर तेल भंडारों के विकास में मदद करेगा और इस्लामाबाद पर लगने वाले शुल्क को कम करेगा।

इसे भी पढ़ें: आईओआर में प्रभाव, सामूहिक प्रबंधन और स्थिरता समय की मांग : नौसेना प्रमुख

शरीफ बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं की बैठक में मीडिया की मौजूदगी नहीं थी और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शाम 6 बजकर 18 मिनट पर व्हाइट हाउस से रवाना हुआ। ट्रंप के साथ शरीफ की निकटता तब और बढ़ी जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति को इस साल पाकिस्तान-भारत के बीच तनाव कम करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने का समर्थन किया। शरीफ के विपरीत प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब