वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे, महाकुंभ की जमीन पर दावे को लेकर योगी की दो टूक

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वक्फ के नाम पर ली गई एक-एक इंच जमीन वापस हासिल करेगी। एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित 'महाकुंभ महासम्मेलन' में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म की विश्वास प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की तुलना में ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ''यह कहना मुश्किल है कि यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड है।''

इसे भी पढ़ें: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने की तैयारी में मंदिर ट्रस्ट, तीन दिनों तक होगा भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे (समाजवादी नेता) डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को कायम रखने में विफल रहे। संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में संभल को भगवान श्री हरि विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के जन्मस्थान के रूप में उल्लेख किया गया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाकर अतिक्रमण करने के प्रयासों की निंदा करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने अदालत के आदेश के आधार पर निर्णायक कार्रवाई की और दंगाइयों को स्पष्ट संदेश भेजा।"

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi