Kamjor Dil Ke Lakshan: कहीं आपका Heart भी तो नहीं हो रहा कमजोर, इन 5 लक्षणों को भूलकर भी न करें Ignore

By अनन्या मिश्रा | Jan 31, 2026

हमारा शरीर सेहतमंद रहे, इसके लिए जरूरी है कि दिल की सेहत अच्छी रहे। क्योंकि अगर आपका दिल दुरुस्त नहीं होगा, तो शरीर ठीक से काम करना बंद कर देगा। दिल खराब होने या कमजोर होने का मतलब होता है कि दिल सही तरीके से हार्ट पंप नहीं कर पा रहा है। या फिर शरीर का बोझ नहीं झेल पा रहा है।

बता दें कि दिल एक दिन में या फिर अचानक से खराब नहीं होता है, बल्कि यह धीरे-धीरे आपको संकेत देता है। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह संकेत हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक की चेतावनी भी दे सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल कमजोर होने से पहले आपको कौन से संकेत देता है।

इसे भी पढ़ें: Muscle Cramps का रामबाण इलाज है Pickle Juice? जानें इस Viral Trend का पूरा सच

दिल कमजोर होने के लक्षण

बेंडोपनिया

अगर सामने झुकते ही 10-15 सेकेंड में आपका दम भरने लगता है और सांस फूलने लग जाती है। लेकिन जैसे ही आप सीधे खड़े होते हैं, वैसे ही सब ठीक हो जाता है।

खाने के बाद सुस्ती आना

खाना खाने के बाद आमतौर पर थोड़ा-बहुत आलस तो हर किसी को आता है। लेकिन अगर खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा सुस्ती आती है और छाती में दबाव महसूस होता है और कभी-कभी चक्कर आता है। तो यह दिल कमजोर होने का लक्षण हो सकता है।

पेट फूलना

अगर आप थोड़ा सा भी खाना खाते हैं और महसूस होता है कि आपका पेट फूल रहा है। यह अक्सर होता है कि तो यह भी दिल कमजोर होने का संकेत है।

पैरों में सूजन

अगर शाम होते ही आपके पैरों में सूजन आ जाती है और आप जो भी जुराब पहनते हैं, उसको निशान आपके पैरों पर नजर आते हैं, तो यह भी दिल के कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं।

ओर्थोपेनअ

जब आप बिस्तर पर सीधे लेटते हैं और आपको घुटन या घबराहट का एहसास होता है, तो यह भी दिल कमजोर होने का संकेत है। वहीं बिना सर्दी-खांसी के अचानक से आपको अधिक खांसी आने लगती है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

दिल कमजोर होने के कारण

मधुमेह की बीमारी होने पर दिल कमजोर होने लगता है।

हाई बीपी हार्ट फेलियर का कारण बनता है।

अगर आप जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो आपकी इस आदत के कारण भी आपका दिल कमजोर हो सकता है।

अगर आपके फैमिली में किसी को हार्ट प्रॉब्लम रही है, तो इस वजह से भी दिल कमजोर होने लगता है।

तनाव के कारण भी दिल कमजोर होता है।

कमजोर दिल का इलाज

अगर आपका दिल कमजोर होने लगा है और इसके लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं। तो आपको बिना देर किए हार्ट स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहिए। वहीं आप हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, कम नमक वाला भोजन करें। इसके साथ ही धूम्रपान और शराब आदि छोड़ना आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion