Women Health: पीरियड साइकिल का बिगड़ा Balance, यह Herbal Tea करेगी हॉर्मोन्स को ठीक

By अनन्या मिश्रा | Mar 21, 2026

कई लड़कियों का सवाल होता है कि हर दूसरे महीने उनकी पीरियड्स डिले हो जाते हैं। कभी कभी 3-4 दिन तो कभी-कभी एक सप्ताह तक पीरियड्स लेट हो जाते हैं। वहीं किसी-किसी महीने से पीरियड्स स्किप हो जाते हैं। तो क्या यह सब नॉर्मल है। तो जवाब है कि आपको यह समझने की जरूरत है कि यह बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। क्योंकि पीरियड्स आपके हार्मोन्स का रिपोर्ड कार्ड होते हैं। ऐसे में पीरियड्स में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सीधे इस ओर इशारा करती है कि आपके बॉडी में हार्मोनल इंबैलेंस है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Morning Fatigue से हैं परेशान? Deep Sleep के लिए अपनाएं ये दमदार Bedtime Health Tips

ये चाय रेगुलर कर सकती है पीरियड्स

बता दें कि अजवाइन पीरियड्स को रेगुलेट करने, हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होने वाली ब्लोटिंग को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है।

दालचीनी हार्मोन्स को बैलेंस करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करती है।

चेस्टबेरी के बीच प्रोजेस्टेरोन के लेवल को बैलेंस करती है और पीरियड्स साइकिल को रेगुलर बनाने में मदद करता है।

यूट्राइन हेल्थ को बेहतर बनाने में केसर मदद करता है और इसके सेवन से मेंस्ट्रुअल साइकिल नियमित होती है।

इसमें आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो यह चाय एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन को बैलेंस करती हैं औऱ डाइजेशन में सुधार करती है।

वहीं जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में ब्लोटिंग, गैस और कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए यह चाय काफी फायदेमंद हो सकती है।

इस चाय के सेवन से पीरियड फ्लो खुलकर आता है। अगर आपको पीरियड्स में 1-2 दिन ब्लीडिंग होती है, तो इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

ऐसे बनाएं ये चाय

सबसे पहले एक पैन में पानी डालें।

फिर इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें।

अब दालचीनी का 1 चुटकी पाउडर डालें।

इसमें 1 चम्मच चेस्टबेरी के बीज डालें।

केसर के 1-2 धागे डालें।

इसमें 1 चम्मच गुड़ का पाउडर डालें।

अब इसको अच्छे से उबलने दें और फिर छानकर गुनगुना पिएं।

इस चाय को अपनी साइकिल के 10वें दिन से पीना स्टार्ट कर दें।

प्रमुख खबरें

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनफिंग की मुलाकात के कूटनीतिक मायने शेष दुनिया के लिए अहम

King के सेट से Abhishek Bachchan का खूंखार लुक लीक! हाथ में शॉटगन और ग्रे ओवरकोट में विलेन बने

BRICS का खेल, भारत-रूस की बैठक में दनादन फाइनल हुई डील

जहां गिरी थी भारत की ब्रह्मोस, वहां पाकिस्तान ने फिर किया बड़ा कांड