West Bengal के संदेशखालि में तोड़फोड़ के आरोप में आईएसएफ की नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा की कुक्कुट फर्मों को जलाने में कथित संलिप्तता के लिए रविवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कानून-व्यवस्था अपने हाथ में ली है जिसकी अनुमति नहीं है। हम ऐसी संलिप्तता के लिए कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहे हैं। हालांकि अधिकारी ने हिरासत में लिए गए ग्रामीणों की संख्या नहीं बताई।

कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थितसंदेशखालि में जमीन हड़पने और यौन शोषण के आरोपों में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शाहजहां शेख फिलहाल फरार हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा