अंबानी की देशी शादी में विदेशी मेहमान, स्वागत में नाचे शाहरूख-सलमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

अमीरों में शुमार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उदयपुर में ईशा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद के साथ 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। इस शादी में शामिल होने के लिए देश- विदेश से मेहमान आये हैं। राजस्थन के उयदपुर में चल रहे प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंग्टन की पत्नी हिलेरी क्लिंग्टन समेत काफी सारे VVIP मेहमान शामिल हो रहे हैं। इन मेहमानों के स्वारत के लिए अंबानी ने बेहद खास अरेंजमेंट्स किए हैं। ऐसे VVIP मेहमानों का स्वागत खुद मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी कर रहे हैं। इसके लिए बैकग्राउंड में शहनाई की धुन सुनाई दे रहे हैं।

शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं। शादी से पहले संगीत फंक्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन पहुंचे। फंक्शन अटेंड करने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, सलमान खान ने परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे। इसके अलावा अलावा हाल ही में दुल्हन बनीं प्रिंयका चोपड़ा भी ईंशा की संगीत सेरेमनी में अपने पति निक जोनास के साथ पहुंचीं।

 

संगीत फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। सबसे खास था ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस। ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। जो काफी वायरल हो रहा है। दोनों स्टेज पर डांस करते दिखे। फैन्स ने काफी समय बाद दोनों को एक साथ परफॉर्म करते देखा। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

इस मौके पर उनके साथ बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख भी थिरकते दिखे। यही नहीं ईशा अंबानी के ससुराल पक्ष यानी आनंद पीरामल और उनके परिजन भी खूब नाच रहे थे।

अमितभा बच्चन पर फिल्माए गए गाने 'शावा-शावा' पर दोनों परिवारों ने कई सितारों के साथ संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया। 

 

उदयपुर में रविवार की शाम मानो ईशा की शादी की रौनक में नहा गई। इस मौके पर ईशा अंबानी के चाचा अनिल अंबानी भी पत्नी टीना अंबानी के साथ थिरकते नजर आए। इससे पहले उदयपुर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तहत फूलों की होली खेली गई। इन सितारों में सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं, सलमान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ जमकर डांस करते नज़र आ रहे हैं।

 

सलमान के बाद शाहरूख और गौरी ने भी सारे सिगनल तोड़ कर जमकर नाचे..

 

ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी का एक डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो एक मां के रूप में श्रीनाथजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नीता अंबानी ने अधरम- मधुरम गाने पर डांस किया। 

>

आपको बता दें कि इस शाही शादी में मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट तक लाने के लिए 92 चार्टड प्लेन किराए पर लिए गए हैं ताकि मेहमानों को उदयपुर पहुंचने में दिक्कत ना हो। ईशा और आनंद की सगाई सितंबर के महीने में इटली के लेक कोमो में हुई थी। उस वक्त भी परिवार के शाही अंदाज का नजारा दुनिया ने देखा था। अब मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन उदयपुर में किया गया है. दोनों की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी के महल एंटिलया में होगी. इसके लिए एंटीलिया को खास तौर पर सजाया गया है।

 

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज