ईशान खट्टर नहीं बल्कि ये थे जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड, बचपन से कर रही थी डेट?

By रेनू तिवारी | Jan 04, 2019

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2018 में फिल्म धड़क से किया था। इस फिल्म में उनकी एंक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म को सुपरहिट करवा दिया। फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर थे और इस फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।

लेकिन हम आपको आज बताने जा रहे है की ईशान खट्टर नहीं बल्कि में जाह्नवी कपूर अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही थी। डेब्यू से पहले जाह्नवी कपूर और अक्षत राजन की नजदीकियों को कई बार देखा गया हैं। जाह्नवी और अक्षत की बॉंडिंग काफी अच्छी थी क्योंकि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थें।

दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे रिश्ते थे। लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खंडन किया है और अपने रिलेशनशिप पर बातें की है। 

जाह्नवी ने आगे कहा- अफवाह तो ये भी है कि मैं अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही हूं। सच कहूं तो उसे मेरे साथ बाहर जाने में अब डर लगने लगा है। उसे ऐसा लगता है कि लोग अगर दोनों को साथ देख लेंगे या दोनों कैमरे की निगाह में आ जाएंगे तो दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें फैलने लगेंगी।

जब वे मेरे पापा के बर्थडे पर आया था और उसने मीडिया को वहां पर देखा था तो वो छिपने लगा था। यही नहीं वो वहां ज्यादा देर तक नहीं रुक पाया और वहां से चला गया।

उन्होंने ईशान के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वे ईशान को डेट नहीं कर रही हैं। कुछ समय पहले वे करण जौहर के शो कॉफी विद करण का हिस्सा थीं। इस दौरान करण ने उनसे ईशान को डेट करने को लेकर सवाल पूछा था।

इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी के इर्द-गिर्द ही रहते हैं। उस समय भी जाह्नवी ने इन अफवाहों का खंडन किया था।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में सियासी घमासान, AIADMK ने CM Stalin पर लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, सनथ जयसूर्या की बराबरी पर पहुंचे

Kuno में भारत में जन्मी चीता Gamini ने रचा इतिहास, जंगल में 4 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

PBKS vs SRH: काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी पंजाब किंग्स टीम, यहां जानें वजह