IPL Auction 2022 । ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, मुंबई ने 15.25 करोड रुपए में खरीदा

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन आज आईपीएल के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। आज की नीलामी प्रक्रिया में ईशान किशन को लेकर जबरदस्त दीवानगी दिखाई दी। ईशान किशन के लिए बोली दो करोड़ रुपए से शुरू हुई थी। ईशान किशन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाई। आखिरकार मुंबई इंडियंस में ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इसके साथ ही ईशान किशन युवराज सिंह के बाद ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। युवराज सिंह को 16 करोड़ मिले थे। इससे पहले भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। भारत के तेज गेंदबाज और पिछले आईपीएल सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने फिर 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीद लिया है। केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा जबकि पिछली बार वह 15 करोड़ रूपये में बिके थे। 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र