By Kusum | Mar 28, 2026
आज, 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। जहां पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के लिए पिछला साल निराशाजनक रहा था जिसमें टीम पॉइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर रही थी। इस बार टीम अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की गौरमौजूदगी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कमिंस की जगह ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, किशन आज मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे।
बता दें कि, शिखर धवन, मनीष पांडे और भुवनेश्वर कुमार उन अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है। एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंग हैं जो मौजूदा समय में पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।