By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 23, 2026
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। भारत ने पहला मैच चार विकेट से जीता था। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे।
किशन के बाहर होने से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए अंतिम एकादश में शामिल होने का रास्ता खुल सकता है। सूर्यवंशी ने हाल में जापान में एशियाई खेलों के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाई थी लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मौजूदा श्रृंखला से पहले कहा था कि सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करना आसान नहीं होगा।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा था कि अगर सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो उन्होंने इस युवा बल्लेबाज के लिए रणनीति तैयार कर रखी है।