भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम जोड़ेंगे इशांत: रास टेलर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रास टेलर ने कहा कि फिर से फिट हुए इशांत शर्मा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में नया आयाम देंगे और उन्हें लगता है कि अगर मेजबान आगामी टेस्ट श्रृंखला में सिर्फ जसप्रीत बुमराह से ही निपटने पर ध्यान लगायेंगे तो उन्हें परेशानी होगी। टेलर सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बनने से महज दो दिन दूर हैं। वह तीन हफ्ते बाद अपना 36वां जन्मदिन मनायेंगे और अब तक 231 वनडे और 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतर सकते हैं इशांत और साव: कोहली

टेलर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ बुमराह पर ध्यान लगायेंगे तो हम मुश्किल में हैं। मुझे लगता है कि पूरा गेंदबाजी लाइन अप ही शानदार है। निश्चित रूप से इशांत का टीम में वापसी करना टीम में नये आयाम जोड़ेगा। ’’इशांत को पिछले महीने रणजी ट्राफी के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह इससे उबरने के बाद भारतीय टीम में लौटे हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी लाइन अप मौजूद हैं और हमें इससे भी निपटना होगा। लेकिन वे किसी कारण से ही दुनिया की नंबर एक टीम है और हम जानते हैं कि हमें उनके खिलाफ सफल होने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। ’’

इसे भी पढ़ें: ICC के सभी टूर्नामेंट में शिखर पर है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप: विराट कोहली

अपनी उपलब्धि के बारे में टेलर ने कहा, ‘‘कभी कभार यह सिर्फ रन जुटाना नहीं होता, बल्कि आप एक व्यक्ति के तौर पर इस दौरान विफलताओं से कैसे निपटते हो, यह भी मायने रखता है। आप साथी खिलाड़ी के तौर पर अपनी ट्रेनिंग कैसे करते हो। ’’उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार ये नकारात्मक चीजें ही आपको मजबूत और ताकतवर बनाती हैं और टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर आपमें इन्हीं चीजों की जरूरत होती है। ’’

प्रमुख खबरें

खत्म होगी रूस-यूक्रेन की जंग? मैराथन मीटिंग के बाद पुतिन के दरबार में ट्रंप के खास दूत

Earthshot Prize समारोह 17 नवंबर को मुंबई में, Prince William होंगे शामिल

OTT पर प्यार का जादू चलाने आ रहे हैं इम्तियाज अली, नोट कर लें O Saathi Re की रिलीज डेट

Top 10 Breaking News 12 November 2026 | Jammu and Kashmir | SPOs Bullet Riddled Bodies Found | Kulgam Terrorist Attack | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें