ट्रंप से डील के बाद भी कुर्सी नहीं बचा सके इशिबा, कौन होगा जापान का नया प्रधानमंत्री?

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

किसी देश पर ट्रंप का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि उस देश का प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ जाए। ये किसी की भी कल्पना से परे है। लेकिन ये जापान में हुआ है। जापान में प्रधानमंत्री शिगेरु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इशिबा शिगेरु का इस्तीफा ऐसे वक्त पर आया जब ट्रंप ने जापान को टैरिफ से राहत दी। पहले जापान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाकर अमेरिका ने दबाव बढ़ाना शुरू किया। जिसके बाद खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान पर 10 प्रतिशत टैरिफ छूट का फैसला किया है। इस टैरिफ को घटाकर अब 15 प्रतिशत कर दिया गया है। ये खबर अभी सामने आई ही थी कि एक और खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने इस्तीफा देने का ऐलान किया। उनकी पार्टी को जुलाई में हुए संसद चुनाव में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पार्टी के अंदर से उन पर जिम्मेदारी लेने का दबाव बढ़ रहा था। 65 साल के इशिबा, जो खुद को सेंट्रिस्ट मानते हैं ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) दोनों पदों से हट रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अगले नेतृत्व चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: Trump ने 10% टैरिफ घटाने वाले आदेश पर किया साइन, भारत को भी मिलेगी बड़ी राहत?

कौन होगा जापान का नया प्रधानमंत्री

इशिबा तब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे जब तक पार्टी नया नेता चुनकर संसद से मंजूरी नहीं ले लेती। नया नेता अक्टूबर में चुना जा सकता है। उनके संभावित उत्तराधिकारियों में कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी, कट्टरपंथी पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची और पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के करीबी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिमासा हायाशी का नाम लिया जा रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि नए प्रधानमंत्री के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत नहीं होगा, इसलिए उन्हें विपक्ष की पार्टियों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत