Astrology Upay: इस तरह से भोग लगाने पर नाराज हो सकते हैं इष्टदेव, जानिए भोग लगाने का सही तरीका

By अनन्या मिश्रा | Apr 20, 2024

सनातन धर्म में पूजा-पाठ में सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है। भक्त अपने आराध्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं औऱ उनको भोग लगाते हैं। मान्यता के मुताबिक भगवान को भोग स्वरूप जो प्रसाद अर्पित किया जाता है, उसको भगवान स्वयं ग्रहण करते हैं। लेकिन भोग लगाने व बनाने के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Barahi Devi Temple: बाराही देवी मंदिर में दर्शन मात्र से दूर होती है गंभीर बीमारियां, जानिए मंदिर से जुड़ी मान्यता

न करें ये गलती

पूजा के दौरान लोगों को भूलकर भी कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। कई लोग भगवान के लिए जो भोग बनाकर तैयार करते हैं, उसी में थोड़ा सा अलग निकालकर खाना शुरूकर देते हैं। फिर उसमें से निकालकर भगवान को भोग लगा देते हैं। लेकिन बता दें कि शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित माना गया है। इसलिए अगर आप भगवान के लिए भोग बनाते हैं, तो उसका सीधे भोग लगाना चाहिए। 

भोग लगाने के बाद किसे खिलाएं

भगवान को भोग लगाने के बाद इसे सबसे पहले गाय को खिलाना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म के मुताबिक गौ माता में सभी देवी-देवता वास करते हैं और गाय को भोग खिलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

भोग घर के बच्चे को खिलाएं

अगर आपको भोग खिलाने के लिए गौ माता नहीं मिल रही हैं, तो आप इसको घर के सबसे छोटे बच्चे को खिला सकते हैं। बताया जाता है कि छोटे बच्चों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इसलिए भोग आप बच्चे को खिला सकती हैं। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकता है।

भोग लगाने के दौरान इस बात का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भोग लगाने के दौरान कई बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है। भगवान को प्याज और लहसुन वाला भोग नहीं लगाना चाहिए। भोग बनाने वाले स्थान को साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही इस स्थान को गंगाजल से पवित्र करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक: Chennai को मिलेगी Olympic City और F1 रेसिंग का नया हब!

Priyanka Chopra ने शेयर कीं Nick Jonas के साथ डेटिंग के दिनों की अनदेखी तस्वीरें, गोवा ट्रिप की यादें हुईं ताजा

Trump vs Pentagon: ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने की तैयारी, लेकिन US Military ने बढ़ाई सैनिकों की तैनाती

Devaraaya में श्री कृष्णदेवराय बने Kichcha Sudeepa के दाढ़ी वाले लुक पर छिड़ा विवाद, ऐतिहासिक सटीकता पर उठे सवाल