भारत की चिंता बढ़ाने वाली खबर? कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा ISIS-अलकायदा

By अभिनय आकाश | May 31, 2022

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आतंकी संगठन अल कायदा फिर अपने नापाक मंसूबों के साथ कश्मीर में पांव पसारने की फिराक में हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में सुरक्षा के हालात पर संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें चौंकाने वाले दावे किए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप नाम से 13वीं रिपोर्ट जारी की गई है। तालिबान और अन्य संबद्ध व्यक्तियों और संस्थाओं के संबंध में विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी दल की 13 वीं रिपोर्ट को संकल्प 2611 (2021) के अनुसार प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट कहती है कि आतंकी संगठनों ने अपनी मैगजीन का 2020 का नाम 'नवा-ए-अफगान जिहाद' से बदलकर 'नवा-ए-गजवा-ए-हिंद' कर दिया है। जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि वह अपना ध्यान फिर से अफगानिस्तान से कश्मीर पर केंद्रित कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अफगानिस्तान की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता : अजीत डोभाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश के अनुसार, अफगानिस्तान में मौलवी यूसुफ इसका नेतृत्व कर रहा है। एक अन्य सदस्य देश के अनुसार, अक्टूबर 2021 में एक अन्य लश्कर नेता मौलवी असदुल्लाह ने तालिबानी उप गृह मंत्री नूर जलील से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य सदस्य देश ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा कदम उठाए जाने के कारण जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो