ISIS की हो रही है फिर से वापसी, आतंकियों ने सीरिया और इराक में किए हमले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

बगदाद। इस्लामिक स्टेट (आईएस) संगठन ने सीरिया में तीन वर्ष पहले अपना ‘किला’ ढहने के बाद से देश पर सबसे बड़ा हमला किया है। 100 से अधिक आतंकवादियों ने संदिग्ध चरमपंथियों को कैद कर रखने वाली मुख्य जेल पर हमला किया जिससे अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों के साथ लड़ाई छिड़ गई जो 24 घंटे बाद भी जारी रही और शुक्रवार को कई लोगों की मौत हो गई। इराक में सीमा के उस पार, बंदूकधारियों ने शुक्रवार की सुबह से पहले बगदाद के उत्तर में सेना की बैरक पर धावा बोल दिया, जब अंदरसैनिक सोए हुए थे।

इसे भी पढ़ें: टीचर ने 11 साल की नाबालिग को लैंगिक पहचान बदलने का दिया दबाव, स्कूल के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

सीरिया में हुए हमले में उत्तरपूर्वी शहर हसाकेह में ग्वेरान जेल को निशाना बनाया गया, जो अमेरिका समर्थित सीरियाई कुर्द बलों द्वारा संचालित लगभग एक दर्जन जेलों में से सबसे बड़ी है, जिसमें संदिग्ध आईएस लड़ाके कैद हैं। कुर्द नीत सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) के प्रवक्ता, फरहाद शमी ने बताया कि ग्वेरान में आईएस कमांडर और सबसे खतरनाक माने जाने वाले कुख्यात अपराधियों सहित पांच हजार लोग कैद थे। बलों के कमांडर मजलूम अबादी ने कहा कि आईएस ने जेल तोड़ने के लिए ‘‘अपने ज्यादातर स्लीपर सेल” को जुटाया। संघर्ष में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी