आईएसएल सात अक्टूबर से, केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल में होगा पहला मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2022

मुंबई, 2 सितंबर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का नया सत्र सात अक्टूबर से शुरू होगा जिसका पहला मैच कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल के उपविजेता केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच खेला जाएगा। वैश्विक फुटबॉल लीग की तर्ज पर आईएसएल के मैच गुरुवार और रविवार के बीच खेले जाएंगे। आईएसएल में भाग लेने वाली टीमें अभी एशिया की सबसे पुरानी प्रतियोगिता डूरंड कप में खेल रही हैं। आईएसएल की समाप्ति के बाद अप्रैल में सुपर कप होगा। भारत की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग में दो सत्र के बाद पहली बार दर्शकों की भी स्टेडियम में वापसी होगी।

प्रमुख खबरें

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा

UP Rajya Sabha Election: CM Yogi Adityanath की मौजूदगी में 8 BJP उम्मीदवारों ने भरा Nomination

INDIA गठबंधन मार्च पर पुलिस कार्रवाई और Harmanpreet Kaur का कप्तानी से इस्तीफा

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार