Afghanistan में हुए कार बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

काबुल।आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान में सोमवार को हुए एक कार बम धमाके की जिम्मेदारी ली है, जिसमें एक स्थानीय पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी। आईएस से क्षेत्रीय स्तर पर संबद्ध इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस (आईएस-खुरासान) ने अफगानिस्तान पर अगस्त 2021 में तालिबान का कब्जा होने के बाद से अपने हमले तेज कर दिए हैं। अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत बदख्शां के पुलिस प्रमुख की एक दिन पहले उनके मुख्यालय के नजदीक हुए कार बम धमाके में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: 1991 में USSR को दी गई थी सदस्यता, रूस को संयुक्त राष्ट्र से बाहर करने की मांग क्यों उठने लगी?

इस महीने की शुरुआत में आतंकवादी संगठन ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित चीनी स्वामित्व वाले लॉनगन होटल पर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें तीन हमलावर मारे गए थे और दो अतिथियों की मौत खिड़की से कूद कर जान बचाने का प्रयास करने के दौरान हो गई थी। इस हमले के बाद चीन ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने का परामर्श जारी किया था।

प्रमुख खबरें

Pawan Khera की बढ़ीं मुश्किलें, Himanta Sarma केस में Supreme Court से राहत नहीं, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

India UNSC Reforms | बिना वीटो और स्थायी विस्तार के अधूरा है बदलाव, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाई बुलंद आवाज

Nashik TCS Unit Case | FIR में चौंकाने वाला खुलासा, यौन उत्पीड़न के साथ धर्मांतरण और ज़बरदस्ती नमाज़ पढ़ाने के संगीन आरोप

MP Board Result 2026: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार, इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट