गोवा में आइसोलेट की गई महिला की मौत, कोरोना की जांच के नतीजे लंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2020

पणजी। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में (जीएमसीएच) में पृथक तौर पर रखी गयी 68 वर्षीय महिला की रविवार को संभवत: कोरोना वायरस से मौत हो गयी लेकिन उसकी जांच के नतीजे अभी नहीं आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कोरोना वायरस से हुई क्योंकि अभी जांच के परिणाम नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पृथक तौर पर इसलिए रखा गया था क्योंकि उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण मिले थे।’’ उन्होंने बताया कि महिला सांस संबंधी परेशानी का सामना कर रही थी और सीओपीडी (फेफड़ा और सांस संबंधी गंभीर बीमारी) से पीड़ित थीं और उन्हें पृथक वार्ड में रखा गया था। 

राणे ने कहा, ‘‘रविवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गयी। हालांकि लैब से उनके नमूनों के परिणाम नहीं आए हैं। हाल में वह गोवा से बाहर नहीं गयी थीं।’’ गोवा में कोरोना वायरस के अब तक तीन मामले सामने आए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा था कि सभी तीनों मरीजों की हालत स्थिर है।

इसे भी देखें : Lockdown में India को क्या आईं मुश्किलें, प्रवासी श्रमिकों पर देर से क्यों जागीं सरकारें 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द