ISPL: Tendulkar को उम्मीद, टेप लगी टेनिस गेंद की रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों की परीक्षा होगी

By Prabhasakshi News Desk | Aug 18, 2024

मुंबई । महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिवर्स स्विंग का सामना करने के अपने अनुभव का इस्तेमाल टेनिस गेंद टूर्नामेंट ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल)’ में इसे लागू करने के लिए किया। आईएसपीएल के दूसरे सत्र की यहां घोषणा की गई। आईएसपीएल का दूसरा सत्र ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में 26 जनवरी से नौ फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें अक्टूबर से देश के पांच क्षेत्रों के 55 शहरों में ट्रायल होंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी। तेंदुलकर ने उम्मीद जताई कि स्टेडियम में 30,000 और इससे अधिक दर्शकों को आकर्षित करने वाले टूर्नामेंट का जल्द ही महिला क्रिकेटर भी हिस्सा होंगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि क्यों ना इसे इस प्रारूप में शामिल किया जाए और अगर इसे लागू किया जाता है तो बल्लेबाज की तकनीक की भी परीक्षा होगी।’’ लाल गेंद के मामले में जहां बल्लेबाजों को स्विंग होने पर अपने शरीर के करीब खेलना पड़ता है तो वहीं टेप वाली टेनिस गेंद के मामले में स्थिति पूरी तरह विपरीत होता है। तेंदुलकर ने कहा कि जो गेंदबाज ट्रायल और चयन के माध्यम से आए थे, वे टेप लगी गेंद से खेलने के आदी नहीं थे लेकिन कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने इसे सीख लिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘संभवतः गेंदबाज टेप वाली गेंद से गेंदबाजी करने और रिवर्स स्विंग के आदी नहीं थे। पहला मैच जो मैंने देखा, मैंने देखा कि बहुत सारी वाइड गेंदें फेंकी गईं और गेंदबाज इसे सही तरीके से नहीं कर पाए।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अगली सुबह मैंने सूरज (सूरज सामंत, आईएसपीएल आयुक्त) को सुझाव दिया कि हम सभी कोच के साथ एक बैठक करें और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि गेंदबाजों को इसका अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Lucknow से Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, बोले- सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज दबाई जा रही

Iran का तेल, भारत का इंतज़ार, China ने मारी बाजी? Crude Oil टैंकर ने बदला रास्ता

आखिर पश्चिम बंगाल में चुनावी जंगलराज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?

INS Taragiri से बढ़ी Indian Navy की समुद्री ताकत, Rajnath Singh बोले- दुश्मनों की अब खैर नहीं