Israel Airspace: पाकिस्तान समेत 24 से अधिक देशों के पायलटों और क्रू पर लगा प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

पाकिस्तानी पायलटों और चालक दल के सदस्यों को नये प्रतिबंधों के तहत इजराइल के हवाई क्षेत्र से गुजरने वाले विमानों में सेवाएं देने से रोक दिया गया है। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात से इजराइल जा रहे एक विमान का अपहरण करने की कोशिश की गई थी। इस कथित साजिश को नाकाम करने के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गये थे।

विमान का सह-पायलट विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया था। चाकू से किए गए हमले में मच्छार घायल हो गये थे, लेकिन वह 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को बचाने में सफल रहे थे। नये दिशा-निर्देश के अनुसार, इजराइल के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विमानों के पायलटों और चालक दल के सदस्यों के पास ऐसे देशों की नागरिकता या दोहरी नागरिकता नहीं होनी चाहिए, जिनके इजराइल के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

समाचार पत्र ‘हारेत्ज’ की खबर के अनुसार इन प्रतिबंधों के दायरे में पाकिस्तान, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया समेत 24 से अधिक देशों के नागरिकों के साथ-साथ इन देशों की दोहरी नागरिकता रखने वाले लोग भी शामिल हैं। खबर के अनुसार इन प्रतिबंधों के मद्देनजर विमानन कंपनी ने अपने चालक दल की तैनाती में बदलाव किया था। इसमें कहा गया है कि विमान अपहरण की कोशिश की घटना के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमानों की सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

ईरान ने चौराहे पर सिल दिया ट्रंप का मुंह, होर्मुज पर दिखा दी हैसियत

धमतरी और कोंडागांव सीमा पर Leopard Attack, दो गांवों में सात ग्रामीण घायल

MP Congress चीफ Jitu Patwari ने लगाए बिजली कटौती के आरोप तो CM Mohan Yadav ने दिया यह जवाब

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ Congress का देहरादून में उग्र प्रदर्शन