इजराइल और हिज्बुल्ला ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2024

इजराइल ने लेबनान के हिज्बुल्ला के साथ अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है, जिससे गाजा पट्टी में लगभग 14 महीने की लड़ाई समाप्त हो जाएगी।

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच मंगलवार को संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी, जो सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले से उत्पन्न क्षेत्रव्यापी अशांति को समाप्त करने की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा। लेकिन इसका गाजा में विनाशकारी संघर्ष से संबंध नहीं है, जहां हमास अब भी कई लोगों को बंदी बनाए हुए है।

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पेश संघर्ष विराम प्रस्ताव को देश के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस समझौते को ‘‘अच्छी खबर’’ बताया है और कहा कि उनका प्रशासन गाजा में संघर्ष विराम के लिए नए सिरे से प्रयास करेगा।

नेतन्याहू ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन के बाद कैबिनेट मंत्रियों के सामने संघर्ष विराम प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उन्होंने पूरे क्षेत्र में इजराइल के दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई में देश की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला के साथ संघर्ष विराम गाजा में हमास को और अलग-थलग कर देगा जिससे इजराइल अपने मुख्य दुश्मन ईरान पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

प्रमुख खबरें

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन