इजराइल ने अपने नागरिकों से कश्मीर छोड़ने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए मौजूदा यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ‘तुरंत इलाका छोड़ने’ का आग्रह किया गया है।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इजराइल के नागरिकों से लद्दाख के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जाने से बचने का आह्वान किया। मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर में मौजूद इजराइलियों को ‘तुरंत इलाका छोड़ देना चाहिए’ और स्थानीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि यह परामर्श संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा जारी मौजूदा यात्रा परामर्श के अनुरूप है। भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि आधी रात के बाद किए गए भारतीय मिसाइल हमलों में 31 लोग मारे गए और 57 अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें