इजराइल ने Beirut के दक्षिणी उपनगरों में हमले किए, काना हमले में मृतकों की संख्या 15 हुई

By Prabhasakshi News Desk | Oct 16, 2024

बेरूत । इजराइली विमानों ने छह दिन में पहली बार, तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमले किए। लेबनान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इन हमलों में हताहत होने वालों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इजराइल द्वारा राजधानी बेरूत में किए जा रहे हमलों में कमी लाने के कुछ आश्वासन दिए हैं। इजराइल का कहना है कि वह बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्ला की संपत्तियों को निशाना बना रहा है जहां यह आतंकवादी समूह मौजूद है। लेकिन साथ ही यह एक व्यस्त रिहायशी और वाणिज्यिक इलाका भी है। 

इससे पहले, लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि दक्षिणी काना शहर पर इजराइल के एक हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। बचावकर्ताओं के प्रवक्ता नुहाद बुस्तांजी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में हमले में निशाना बनायी गयी इमारत के खंडहर अैर उसके आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचते हुए भी देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दक्षिणी शहर में मंगलवार रात को कई हमले किए गए। काना में ही 1996 में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर इजराइल के हमले में कई नागरिक मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे