देश में घुसने नहीं देंगे... UN के जनरल सेक्रेटरी गुटेरेस की एंट्री इजरायल ने क्यों की बैन

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024

इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के इस्राइल में घुसने पर रोक लगाई जा रही है। उन्हें अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। गुतारेस ने बमबारी के बाद कहा था, 'मैं संघर्ष बढ़ने की निंदा करता हूं। इसे रोकना होगा। निश्चित रूप से युद्ध विराम किए जाने की जरूरत है।' इस्राइल ने इसे नाकाफी माना है। वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र ने विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के इज़राइल में प्रवेश पर प्रतिबंध को उसके विदेश मंत्री की राजनीतिक बयानबाज़ी बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र इज़राइल के साथ संपर्क बनाए रखेगा क्योंकि ऐसा करना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या है इजरायल का 'पुतिन' वाला प्लान? दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गावों को इलाका छोड़ जाने का अल्टीमेटम

इजरायल के लेबनान में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के खिलाफ हमले और इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमले ने पश्चिम एशिया को संपूर्ण युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पश्चिम एशिया पर एक आपातकालीन बैठक की। गुतारेस ने बैठक में जाने से पहले प्रतिबंध के बारे में पूछे गए प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने बैठक में जैसे को तैसा वाली हिंसा में वृद्धि को रोकने की मांग की। कैट्ज ने गुतारेस पर इजराइल के प्रति पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाया और दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कभी भी हमास के हमलों और उसके लड़ाकों द्वारा की गई यौन हिंसा की निंदा नहीं की।  

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सज़ा, 2024 हिंसा मामले में दोषी करार

Iran के विदेश मंत्री Araghchi 16 सितंबर को जाएंगे China, Wang Yi से होगी द्विपक्षीय बातचीत

दिनभर की थकान और पैरों के भारीपन से राहत दिलाएगा सेंधा नमक वाला 20 Minute Pedicure

Bangladesh International Crimes Tribunal ने Awami League के 7 वरिष्ठ नेताओं को सुनाई मौत की सजा