Gaza के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया पर इज़रायल ने बरसाए बम, हमले में 7 बंधक मारे गए

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2023

हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने बुधवार को दावा किया कि मंगलवार को जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायल के हवाई हमलों में 7 बंधकों की मौत हो गई, जिनमें तीन विदेशी पासपोर्ट वाले थे। हमास ने 7 अक्टूबर को लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जब उसके आतंकवादियों ने इज़राइल के शहरों पर हमला किया और महिलाओं और बच्चों सहित 1400 लोगों की हत्या कर दी। समूह ने दो अमेरिकी नागरिकों सहित चार नागरिकों को रिहा कर दिया है। इजरायली सेना ने हमास की कैद से एक सैनिक को छुड़ा लिया है। 

इसे भी पढ़ें: फिर से इजरायल जाएंगे एंटनी ब्लिंकन, करेंगे हालात की समीक्षा

 कतर की मध्यस्थता से हुए समझौते के बाद हमास द्वारा कई विदेशियों और गंभीर रूप से घायल लोगों को रिहा किया जा रहा था। फिलिस्तीनी दूरसंचार प्रदाता पालटेल ने आज कहा कि संचार और इंटरनेट सेवाएं बुधवार को बंद कर दी गईं। गाजा पट्टी पर हफ्तों तक बमबारी करने के बाद, इजरायल ने अपनी जमीनी सेना को इलाके में भेज दिया है। देश ने हमास को धरती से मिटा देने की कसम खाई है। इज़रायल के जवाबी हमलों ने गाजा में मानवीय संकट पैदा कर दिया है क्योंकि 7 अक्टूबर से अब तक 3542 बच्चों सहित 8500 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। देश ने बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता भी रोक दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर