Israel ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, एक सैनिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024

इजराइल ने शनिवार देर रात दक्षिणी सीरिया में कई स्थानों पर हवाई हमले किए जिसमें एक सैनिक घायल हो गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की ओर से देर रात स्थानीय समयानुसार 12:42 बजे आयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया।

इस इलाके में लेबनान का चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है। उसने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। ब्रिटिश संगठन ने बताया कि यह 2024 में सीरिया में इजराइल का 24वां हमला है।

उन्होंने हिजबुल्ला और ईरान के अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड समेत विभिन्न समूहों के 43 लड़ाके मार गिराए हैं और नौ नागरिकों की भी मौत हुई है। इजराइली अधिकारियों ने फिलहाल इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में PG accommodation के लिए बनेगी नयी सुरक्षा नीति, ढांचागत ऑडिट होगा अनिवार्य

Love & War का टीजर Ranbir Kapoor के बर्थडे पर नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बदला प्लान

Saharanpur Mosque Demolition | मस्जिद गिराने पर विरोध, UP Congress अध्यक्ष Ajay Rai Lucknow में हिरासत में

72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार