अब दुनिया को नहीं डरा पाएगा हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना ने किया कंफर्म- मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

इजरायल की तरफ से हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को लेकर सबसे बड़ा दावा किया गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि हसन नसरल्ला अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा। इजरायली सेना के अरबी भाषी प्रवक्ता अवीचाय अद्रेई ने कहा कि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की गई है। नसरल्लाह 32 वर्षों से ईरान समर्थित समूह का नेतृत्व कर रहा था। यह जानकारी सेना के अरबी भाषी प्रवक्ता अवीचाय अद्रेई ने दी। यह जानकारी एक दिन पहले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाकर इजरायली हमले के बाद दी गई।

इसे भी पढ़ें: Israel के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्ला चीफ की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की हुई मौत, क्या होगा युद्ध पर इसका असर?

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने टेलीविजन पर यह घोषणा की। बेरूत में हुए विस्फोट के बाद आसमान में नारंगी और काले रंग के धुएं का गुबार छा गया। यह हमला ऐसे दिन किया गया, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया है। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में 2027 Census की तैयारी, 38 जिलों में तैनात होंगे 1.6 लाख कर्मी

Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बिगाड़ सकता है पाचन

Paras Healthcare लाएगी 1450 करोड़ रुपये का IPO, प्राइस बैंड तय

कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा, अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्र पर साधा निशाना