Israel का यमन पर विध्वंसक हमला, मुस्लिम देशों में मचा हड़कंप!

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2025

अपने हर दुश्मनों को करारी चोट देने के इरादे से इजरायल हमेशा तत्पर रहता है। ईरान के साथ युद्ध विराम के बाद अब इजरायल ने ईरान समर्थित यमन के हूती के विद्रोहियों के ठिकानों को तबाह किया। इजरायल ने ईरान का साथ देने वाले हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई बंदरगाहों और कई प्रमुख जगहों पर मिसाइलें दागी है। इजरायल पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद ये इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई थी। जिसमें आई़डीएफ ने हूती ठिकानों को निशाना बनाया और लगातार हवाई हमले किए।  इजराइल की सेना ने कहा कि उसने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेदा, रास ईसा और सालिफ बंदरगाहों के साथ-साथ रास कनातिब ऊर्जा संयंत्र पर हमले किए। उसने कहा कि इन बंदरगाहों का इस्तेमाल हूतियों द्वारा ईरान की सरकार से हथियार लाने के लिए किया जाता है। ये हथियार फिर इजराइल और उसके सहयोगियों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में इस्तेमाल किए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम