Iran सोचता ही रह गया, इधर इजरायल ने सीरिया में घुसकर ईरानी अफसर को ही उठा लिया

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

इजरायल ऐसा देश है जो बहुत ही छोटा होने व इतने आक्रामक पड़ोसियों से घिरा होने के बावजूद अपनी शर्तों पर जी रहा है। प्रगति कर रहा है और रक्षा क्षेत्र में अमेरिका की बराबरी कर रहा है। इजरायल इन दिनों कई अलग-अलग मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा है। इसके बावजूद इजरायली सेना सभी मोर्चे पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। इजराइल ने एक बार फिर साहसिक कार्रवाई की है। खबर है कि इजरायली कमांडो फोर्स ने सीरिया में मौजूद ईरानी अफसरों को ही किडनैप कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: गाजा में संयुक्त राष्ट्र के स्कूल, घरों पर इजराइली हमला, कम से कम 34 लोगों की मौत

कमांडो ने मसायफ़ के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को नष्ट कर दिया है. शेख गदबन क्षेत्र भी नष्ट हो गया है. इस इलाके में सीरियाई और ईरानी अधिकारियों की बैठकें हमेशा होती रहती हैं। पहले हवाई हमले किए गए, उसके बाद लड़ाकू विमानों और मिसाइलों से हमला किया गया। इसके बाद कमांडो को हेलिकॉप्टर से नीचे उतारा गया। उन्होंने इस केंद्र से मशीनें और दस्तावेज जब्त करने के बाद वहां आए ईरानी अधिकारियों को भी एयरलिफ्ट किया है। 

प्रमुख खबरें

सूरत के GMC में छात्र आत्महत्या मामले में दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरेस्ट

Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

MPSC चेयरमैन के इस्तीफे पर Rohit Pawar ने महाराष्ट्र सरकार को दिया रविवार तक का अल्टीमेटम

Barcelona ने Getafe को 3-0 से हराया, Anthony Gordon ने दागा शानदार गोल