Israel की भयंकर बमबारी, घुसकर ठोक डाला फील्ड कमांडर, ईरान हैरान, मचा बवाल!

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2024

"हम आगे की योजना बना रहे हैं। इजरायल की जमीन पर इतनी मिसाइलों और ड्रोन्स से हमले का जवाब दिया जाएगा।" इजरायली सेना के मुखिया हरेजी हलेवी ने साफ किया कि ईरान से बदला लिया जाएगा। पहली बार है जब इजरायल ने आधिकारिक तौर पर जवाब देने की बात स्वीकारी है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से दावे किए जा रहे थे। दरअसल, 13 अप्रैल की रात तो इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला हुआ जिसकी जिम्मेदारी ईरान ने ली। हमले में इजरायल को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन उसकी साख को बड़ा धक्का लगा। अभी तक के इतिहास में ईरान ने इजरायल पर कभी सीधा हमला नहीं किया था। जिसके बाद से ही इस बात को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं कि जवाबी कार्रवाई इजरायल की तरफ से कैसे की जाएगी। पूरे मीडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है। दक्षिणी लेबनान में हिज्जबुल्ला फील्ड कमांडर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लेबनानी सिक्योरिटी सूत्रों का कहना है कि आधे साल में एक सप्ताह के युद्धविराम के बाद फिर से हिंसा में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: Iran vs America: जरूरत पड़ी तो... अमेरिका से भी उलझने को तैयार ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ने वाला है तनाव

इज़रायली सेना ने कहा कि उसके विमान ने हिज़्बुल्लाह के तटीय क्षेत्र के कमांडर इस्माइल यूसुफ़ बाज़ पर हमला किया और उन्हें मार गिराया। आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि सीमा से लगभग 15 किलोमीटर (नौ मील) दूर ऐन बाल में एक कार पर इजरायली हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, बाद में कहा गया कि "दुश्मन के युद्धक विमानों" ने ऐन बाल से लगभग 10 किलोमीटर दूर शेहबिया में दो कारों पर हमला किया। 

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...