इज़राइल के लड़ाकू विमान ने हमास के दो ठिकानों पर हमला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

गाजा। इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा पट्टी पर हमास के दो ठिकानों पर बमबारी की है। एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। हमास सुरक्षा सूत्र ने बताया कि ‘विस्फोटक उपकरण’ से लैस गुब्बारों को इज़राइली शहर की ओर भेजने की सेना की रिपोर्ट के बाद यह हमला किया गया। सूत्र के मुताबिक, गाज़ा पट्टी के अल बुरीज और राफेह में शनिवार देर शाम किए गए हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सीरिया भागी महिला ने अमेरिका वापस लौटने के मामले पर ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया

इज़राइली सेना ने एक बयान में बताया कि गाज़ा पट्टी से विस्फोटक उपकरण से लैस कई गुब्बारों को इज़राइली क्षेत्र की ओर भेजा गया था, जिसके बाद यह हमला किया गया। बयान में कहा गया, ‘‘ किसी के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।’’बुधवार शाम इज़राइल के लड़ाकू विमानों ने गाज़ा में कई ठिकानों को निशाना बनाया था क्योंकि फलस्तीन एंक्लेव से विस्फोटक गुब्बारे छोड़े गए थे जिसमें इज़राइल में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला