Israel Attack Nasrullah: हसन नसरुल्लाह को टारगेट कर इजरायल ने दाग दी मिसाइलें, हिजबुल्लाह का सैन्य कमांड सेंटर को तबाह

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

मीडिल ईस्ट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। लेबनान में इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर भारी तबाही मचा दी है। हिजबुल्ला के ठिकानो पर इजरायल ने एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में हिजबुल्ला के दो कमांडर के मारे जाने की खबर है। इजरायल ने साउथ बेरूत पर दर्जनों बम बरसाए हैं। लेबनान के अलग अलग इलाके धमाकों से दहल उठे हैं। बम धमाकों के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है और 91 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इजरायल और आईडीएफ की लड़ाई शुरू तो हमास के लड़ाकों के साथ हुई थी लेकिन अब ये हिजबुल्ला तक पहुंच गई है। हिजबुल्ला के कमांडर्स को ढेर करने में इजरायल नहीं सोच रहा है। एक के बाद एक कई हमले किए गए हैं। इजरायल ने हिजबुल्ला को चेतावनी दी है कि सुधर जाएं  बरना बेरूत को गाजा बना देंगे। गाजा में हमास का हेडक्वार्टर था। गाजा लगभग जमींदोज हो चुका है। अब लेबनान के बेरूत पर इजरायल के भयंकर अटैक देखने को मिल रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: Tel Aviv सहित इजराइल के घनी आबादी वाले मध्य क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन सुने गए

 खबर में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं। लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। उसने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी को रोकने के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई है जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

आखिर हुतियों को नियंत्रित करने में सऊदी अरब, अमेरिका और ‘इस्लामिक नाटो’ क्यों विफल प्रतीत हो रहे हैं?

Pakistan के Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 17 बच्चों समेत 18 की मौत

Rahul की Poster Girl पर बवाल: Bangladesh मॉडल से Anarchy फैलाने की कोशिश, BJP का सनसनीखेज आरोप

Islam अपनाने वालों को BC Quota नहीं, Supreme Court ने मद्रास High Court का फैसला सही ठहराया