गाजा के जिस हिस्से में आम लोगों को भेजा, इजराइल ने वहीं दाग दिए रॉकेट, अमेरिका की तरफ मदद की नजरों से देख रहा फिलिस्तीन

By रितिका कमठान | Nov 19, 2023

गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में हवाई हमले अब भी किए जा रहे हैं। गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में हवाई हमले किए गए हैं। यह हमले उस इलाके में हुए हैं जहां फिलिस्तीनी नागरिकों को रखा गया है। हमले के बाद कई फिलिस्तीन नागरिकों की मौत हो गई है। इन सभी नागरिकों ने स्कूलों में शरण ली हुई थी।

इजराइल के हमलों के बीच शिफा अस्पताल के मरीज
मरीजों, कर्मचारियों और विस्थापित लोगों ने शनिवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल को छोड़ दिया जिससे वहां मौजूद बेहद गंभीर रूप से बीमार लोगों की देखभाल के लिये बेहद सीमित संख्या में ही स्वास्थ्यकर्मी रह गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताल पर अब इजराइली सुरक्षा बलों का नियंत्रण हैं। गाजा शहर में शिफा अस्पताल से पलायन उसी दिन हुआ जब गाजा पट्टी में इंटरनेट और फोन सेवा बहाल की गई। दूरसंचार सेवाओं के ठप होने की वजह से संयुक्त राष्ट्र महत्वपूर्ण मानवीय सहायता वितरण बंद करने के लिए मजबूर हो गया था क्योंकि वह राहत सामग्री के काफिलों का समन्वय करने में असमर्थ था। अरबी में एक सोशल मीडिया पोस्ट में सैन्य चेतावनी के साथ इजराइल ने गाजा शहर में अपने आक्रमण का विस्तार करते हुए पूर्व और उत्तर के निकटवर्ती इलाकों में रहने वालों तथा जबालिया के शहरी शरणार्थी शिविर के लोगों को उनकी सुरक्षा के लिये इलाका छोड़ने को कहा। इसमें कहा गया है कि उन्हें निकलने का मौका देने के लिए सैन्य गतिविधियों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया