मध्य इजराइल में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

यरुशलम| मध्य इजराइल के शहर ब्नेई ब्राक में मोटरसाइकिल पर सवार एक बंदूकधारी ने भीड़ भाड़ वाली जगह पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हमलावर को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। गोलीबारी की यह घटना क्यों हुई इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बंदूकधारी एक असॉल्ट राइफल लिए हुए और उसने राहगीरों पर गोलीबारी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया।

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका