Israel-Hamas War में Apple Google मुश्किल बढ़ी, भारत में शिफ्ट हो सकती हैं टेक कंपनियां ?

By Kusum | Oct 12, 2023

इन दिनों इजराइल और हमास के बीच स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वहीं इजराइल टेक्नोलॉजी के मामले में भी सबसे आगे है, जिस कारण इजराइल ऐपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और आईबीएम समेत बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों का गढ़ भी है। इजराइल ही वो देश है जहां Intel चिपसेट का प्रोडक्शन होता है। लेकिन इजराइल के मौजूदा हालात ने इन सभी कंपनियों की मुश्किल बढ़ा दी है। 

टेक कंपनियां भारत हो सकती हैं शिफ्ट 

वहीं रायटर्स न्यूज एजेंसी की मानें तो युद्ध बढ़ने में ज्यादा संख्या में लोग मिलिट्री ज्वाइन करेंगे, तो लेबर फोर्स की कमी हो सकती है। ऐसे में इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से लिखा जा रहा है कि अगर युद्ध बढ़ता है तो, टेक कंपनियां अपना कारोबार मिडिल ईस्ट, यूरोप या फिर भारत में शिफ्ट कर सकती है। टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियां भी इजराइल में काबिज हैं, जो भारत में अपनी क्षमता बढ़ा सकती हैं। 

युद्ध रुकने के आसार नहीं!

हालांकि, इजराइल इंटेल चिप का एक बड़ा एक्सपोर्टर है। इसलिए वर्तमान स्थिति में कंपनी इस बात से इनकार कर रही है कि चिप प्रोडक्शन पर युद्ध का असर पड़ेगा, लेकिन अगर युद्ध बढ़ेगा, तो उस हालात में इंटेल की भी मुसीबतें बढ़ेंगी। इंटेल के साथ ही Nvidia भी इजराइल में एक्टिव है। बता Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर ग्रॉफिक्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसने तेल अवीव में होने वाली अपनी AI समिट को स्थगित कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया