Israel-Hamas War: आज और बंधकों को किया जाएगा रिहा, इज़राइल को मिली नामों की सूची

By अंकित सिंह | Nov 29, 2023

बुधवार को हमास और इज़राइल द्वारा और अधिक बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, जो गाजा पट्टी में दोनों पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष विराम का आखिरी दिन है। इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि उसे उन बंधकों के नामों की एक सूची मिली है जिन्हें हमास आज रिहा करेगा। हमास ने मंगलवार को 12 और बंधकों को रिहा कर दिया, जिनमें से 10 इजरायली और दो थाई नागरिक थे। इस बीच, इज़राइल ने 30 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Hamas और Israel के बीच युद्धविराम, Lebanon के सीमावर्ती इलाकों में वापस लौट रहे लोग

मंगलवार को मुक्त कराए गए 12 बंधकों को हमास ने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया, जिसके बाद उनकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई। फिर उन्हें इज़राइली अस्पतालों में ले जाया गया जहाँ वे अपने परिवारों से मिले। बंधकों की उम्र 17 से 84 साल के बीच थी और इनमें मां-बेटी भी शामिल थीं। रॉयटर्स ने एक अर्ध-आधिकारिक संगठन, फिलिस्तीनी कैदी क्लब का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदियों में ज्यादातर महिलाएं और किशोर पुरुष थे। गाजा युद्धविराम पर एक और विस्तार पाने के प्रयासों के बीच कतर ने मंगलवार को मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक बिल बर्न्स के साथ-साथ अन्य शीर्ष कतरी अधिकारियों की मेजबानी की। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया