कहीं फोन ना फट जाए! इजरायल ने ऐसा डराया, मोबाइल से बैटरी निकाल रहे हैं लोग

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

इजरायल ने आतंकियों को मारने का ऐसा नायाब फॉर्मूला निकाल लिया है जो किसी का भी दिमाग हिला कर रख देगा। इजरायल पहले करके दिखाता है उसके बाद दुनिया सोचना शुरू करती है कि आखिर ये हुआ कैस? इजरायल की खुफिया एजेंसी ने लेबनान में हिजबुल्ला के हजारों आतंकियों के साथ जो किया है वो बेस्ट सीक्रेट ऑपरेशन की किताब में सबसे आगे लिखा जाएगा। इजरायल ने दुनिया को भी दिखा दिया कि आतंकियों का सफाया कैसे किया जाता है। इजरायल ने डैमो देकर आतंकियों का तगड़ा ईलाज बता दिया है। आलम ये हो गया है कि लेबनान में चारों तरफ खौफ का माहौल नजर आ रहा है। पेजर और वॉकी टॉकी में विस्फोट के बाद तो लोग अपने मोबाइल की बैटरी निकाल कर रकने लगे हैं कि कहीं इसमें ही धमाका न हो जाए। दरअसल, जिस परेशानी से भारत समेत कई सारे दुनिया के देश जूझ रहे हैं। कमोबेश वही परेशानी इजरायल को भी थी। 

इसे भी पढ़ें: हिज्बुल्ला को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी : इजराइल के रक्षा मंत्री

इस्राइल के वॉर के नए फेज की घोषणा और लेबनान बॉर्डर पर दोनों तरफ से किए जा रहे हमले लेबनान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो मे सीरियल ब्लास्ट के साथ ही इस्राइल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध का खतरा बढ़ गया है। अब इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें तेजी से खत्म होती दिख रही है। इस्राइल ने साफ कहा है कि अब उसका फोकस नॉर्थ की तरफ है।  

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय