इजरायल-ईरान युद्ध में इस एथलीट की दर्दनाक मौत, ट्रेनिंग से लौट रहे थे घर

By Kusum | Jun 16, 2025

इजरायल और ईरान के बीच जंग गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ हमले जारी है। जिस तरह के हालात बने हुए हैं उसे देखकर लगता नहीं कि जंग जल्द खत्म होगी। वहीं इस युद्ध में दोनों ही तरफ से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल, इजरायल की ओर से हुए हमले में ईरान के सैन्य कमांडरों, वैज्ञानिकों और नागरिकों की मौत हुई है। वहीं राष्ट्रीय पैडल टीम के एक प्रमुख सदस्य पारसा मंसूर की मौत हो गई है। पारसा मंसूर की मौत उस वक्त हुई जब वह ट्रेनिंग के बाद घर लौट रहे थे और मिसाइल हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बता दें कि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए इजरायल की ओर से 13 जून की सुबह तेहरान और अन्य शहरों में कई स्थानों को निशाना बनाया गया। इजरायल का मानना है कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब है। इजरायल और अमेरिका ईरान को कई बार परमाणु कार्यक्रम बंद करने को कह चुका है। ऐसे में इजरायल के निशाने पर ईरान के परमाणु, सैन्य, तेल के डिपो, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य खुफिया ठिकाने हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की तरफ से नागरिक को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। मुख्य रूप से ईरान तेल अवीव पर अधिकतर मिसाइलें दाग रहा है। इसका असर तेल अवीव स्थित अमेरिका के दूतावास पर भी प्रभाव पड़ा है। 

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold