ईरानियों को मारने वाला इज़राइल दुनिया का इकलौता देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019

यरूशलम। इज़राइल के एक मंत्री ने कहा है कि एकमात्र उनका देश ही ऐसा है जो ‘ईरानियों को मार’ रहा है। क्षेत्रीय सहयोग मंत्री टी. हनेग्बी की यह टिप्पणी सरकारी रेडियो पर प्रसारित हुई है। यह सीरिया में ईरानी और हिज़्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर इज़राइल के हमलों के संबंध में की गई है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब शुक्रवार को ईरान ने ब्रिटेन के झंडे वाले एक टैंकर को जब्त कर लिया है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: इज़राइल ने भारत के साथ पूरक नौसेना MRSAM सिस्टम की आपूर्ति के लिए सौदा किया

हनेग्बी ने ईरान पर नौवहन की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनसे पूछा गया किया ईरान के साथ टकराव की स्थिति में इज़राइल को अमेरिकी समर्थन नहीं मिलने का अंदेशा है, इस पर हनेग्बी ने कहा कि ईरान ऐसे किसी परिदृश्य से बचना चाहेगा। उन्होंने कहा कि इज़राइल ही दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है जो दो साल से ईरानियों को मार रहा है। मंत्री ने कहा कि हमने सीरिया में ईरानियों पर 100 दफा हमला किया है। कुछ बार तो हम मान लेते हैं तो कुछ बार विदेशी रिपोर्टें इसका खुलासा करती हैं।

प्रमुख खबरें

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन

Missile Attack on US Embassy | बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, हेलीपैड को बनाया निशाना, धुएं के गुबार से दहला परिसर- इराक का दावा

पालघर में दर्दनाक हादसा: पुलिस की पिटाई के डर से भागे तीन युवक, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

महाविनाश की ओर पश्चिम एशिया! 2500 अमेरिकी सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया, तेहरान में भीषण धमाका