Pope Francis के निधन पर इजरायल ने गलती से पोस्ट कर दिया शोक संदेश, फिर झट से किया उसे डिलीट

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

पोप फ्रांसिस ने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अपने निधन से पहले, उन्होंने 12 वर्षों तक रोमन कैथोलिक चर्च का नेतृत्व किया। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद देश दुनिया से प्रतिक्रिया आईं, सभी ने शोक जताया। लेकिन इसी क्रम में एक मुल्क ऐसा भी है जिसने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक पोस्ट किया और फिर उसे तुरंत डिलीट भी कर दिया। लेकिन हाईटेक हो चुकी दुनिया में वो उसे सुर्खियां बटोरने से नहीं रोक सके। ये मुल्क इजरायल है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद इजरायल द्वारा शोक संदेश पोस्ट किया गया और पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इसे हटा दिया गया। अधिकारियों ने बाद में गलती से किया गया पोस्ट बताया।  इसे हटाने का कारण गाजा में इजरायल की कार्रवाइयों की पोप की मुखर निंदा बताया गया। 

इसे भी पढ़ें: US ने हूतियों को टारगेट कर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, अबतक 74 की मौत, 171 घायल

आमतौर पर पोप संघर्ष के मुद्दों पर कम ही बोलते हैं लेकिन हाल में वो गाजा में इजराइल की बमबारी को लेकर कुछ ज्यादा ही मुखर रहे थे। आपको बता दें कि पोप फ्रांसिस ने इस्राइल की ओर से गाजा में लगातार की जा रही बमबारी को क्रूरता करार दिया था। इस्राइल ने पोप फ्रांसिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। इस्राइल ने पोप फ्रांसिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था।  

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे