Israel: Netanyahu ने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी को कैबिनेट में शामिल कर अपनी स्थिति को मजबूत किया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 30, 2024

यरूशलम । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने गठबंधन का विस्तार करते हुए और सरकार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी गिदोन सार को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया। नेतन्याहू ने बताया कि समझौते के तहत, सार बिना किसी विभाग के मंत्री के रूप में काम करेंगे और उस सुरक्षा कैबिनेट में शामिल होंगे जिस पर पश्चिम एशिया में इजराइल के शत्रुओं के खिलाफ जारी युद्ध के प्रबंधन की निगरानी है। 

हाल के महीनों में सार ने कहा है कि इजराइल को हमास का विनाश होने तक लड़ना चाहिए। उन्होंने हिजबुल्ला के प्रायोजक ईरान के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। नेतन्याहू की तरह वह भी फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना का कड़ा विरोध करते हैं। नेतन्याहू और सार ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्र की भलाई के लिए अपने मतभेदों को दरकिनार कर दिया है। सार के मंत्रिमंडल में शामिल होने से 120 सीट वाली संसद में नेतन्याहू के बहुमत वाले गठबंधन के पास कुल 68 सीट हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

GST Collection Milestone: जुलाई में 2.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड टैक्स, 15.4% की ग्रोथ से भारतीय Economy को रफ्तार

E20 के खिलाफ करने वाले थे प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट? तहसीन पूनावाला का बड़ा दावा

PM Modi ने Andhra Pradesh को दिया Bhogapuram Airport, विकास को मिलेगी नई उड़ान

मैं सिर्फ 15 साल की हूं...मोदी-मेलोनी को गंदी गालियां देने वाली लड़की ने अब कौन सा नया Video जारी किया?