Israel ने गाजा में निगरानी की अमेरिका की घोषणा पर आपत्ति जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

इजराइल सरकार ने गाजा में आगे की कार्रवाई की निगरानी के लिए अमेरिका द्वारा नेताओं की घोषणा पर आपत्ति जताई। इजराइल ने कहा कि गाजा कार्यकारी समिति के गठन को लेकर उससे समन्वय नहीं किया गया और यह उसकी नीति के विपरीत है। इजराइल, अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्रालय को विदेश मंत्री मार्को रुबियो से संपर्क करने का निर्देश दिया है। व्हाइट हाउस द्वारा शुक्रवार को घोषित समिति में कोई भी इजराइली अधिकारी शामिल नहीं है, हालांकि इजराइल के एक व्यवसायी को जरूर शामिल किया गया है।

अब तक घोषित अन्य सदस्यों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो सबसे करीबी विश्वासपात्र, ब्रिटेन के एक पूर्व प्रधानमंत्री, एक अमेरिकी जनरल और पश्चिम एशियाई सरकारों के कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि गाजा के लिए अमेरिका द्वारा तैयार की गई युद्धविराम योजना अब अपने चुनौतीपूर्ण दूसरे चरण में प्रवेश कर रही है।

प्रमुख खबरें

DGTR ने चीन समेत 4 देशों से Aluminium उत्पादों पर शुरू की एंटी-डंपिंग जांच

Hamilton में बारिश के कारण तीसरा ODI रद्द, 5 मैचों की सीरीज में Team India 2-0 से आगे

Karnataka Congress ने विज्ञापनों पर खर्च किए 473 करोड़, BJP का हमला

Rajiv Gandhi की हत्या से दो माह पूर्व Rahul Gandhi ने जताई थी सुरक्षा पर चिंता, Sonia Gandhi का संस्मरण