इजराइल, फलस्तीन ने की पुलवामा हमले की निन्दा और हमले को ‘‘घृणित’’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

यरूशलम/रामल्ला। इजराइल और फलस्तीन दोनों देशों ने पुलवामा हमले की कड़ी निन्दा की है और इसे ‘‘वीभत्स’’ तथा ‘‘घृणित’’ करार दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमले में 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए अपने संदेश में कहा कि फलस्तीनी ‘‘दुखद हमले से दुखी हैं...और वे इस आतंकी हमले की निन्दा करते हैं।’’

इसे भी पढ़े: अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

इजराइली प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हमले की चपेट में आए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ नेतन्याहू का 11 फरवरी को मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन यह अन्य अंतरराष्ट्रीय कामकाज के चलते टल गया था। वह अब इजराइल में नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले अन्य किसी सुविधाजनक तिथि पर नयी दिल्ली की यात्रा करने को लेकर आशान्वित हैं।

इस बीच, इजराइल में भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में शनिवार को कैंडल लाइट मार्च निकाला और दो मिनट का मौन रखा तथा भारतीय ध्वज लहराया। इजराइल-तेलंगाना एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सोमा ने कहा, ‘‘हमारी सहनशीलता को कमजोरी के संकेत के रूप में देखा गया है। हमें इजराइलियों से सीखना चाहिए और इस घृणित कृत्य के षड्यंत्रकारियों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब