इजराइल ने वेस्ट बैंक में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

इजराइली सैनिकों ने रविवार तड़के इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में समाचार संगठन अल जजीरा के कार्यालय पर छापे मारे और वहां मौजूद लोगों को तत्काल काम बंद करने का आदेश दिया।

अल जजीरा ने अपने अरबी के चैनल पर इजराइली सैनिकों के एक फुटेज का सीधा प्रसारण किया जिसमें सैनिक कार्यालय को 45 दिन तक बंद रखने का आदेश दे रहे हैं। अल जजीरा गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध का प्रसारण कर रहा है।

इजराइल ने पहले भी पूर्वी यरुशलम में अल जजीरा के कार्यालय पर छापा मारा था, उसके उपकरण जब्त कर लिए थे, इजराइल में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी तथा उसकी वेबसाइट्स पर भी पाबंदी लगा दी थी। इजराइली सेना ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अल जजीरा ने इस कदम की आलोचना की है और वह पड़ोसी देश जॉर्डन के अम्मान से प्रसारण कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh और Pakistan ने आवश्यक वस्तुओं के व्यापार के लिए 5 साल का Trade Agreement किया

Aryan Calvin का शो रद होने पर Patna में भारी बवाल, BJP दफ्तर पर पथराव

World Cup Snooker में भारत ए ने पाकिस्तान बी को 3-2 से हराकर जीता खिताब

President Droupadi Murmu करेंगी Nagaland के हॉर्नबिल महोत्सव का शुभारंभ