अरबी भाषा में आए फोन कॉल और मैसेज, हिज्बुल्लाह पर इजरायल का फुल फ्लेज्ड एक्शन से पहले भेजा वार्निंग अलर्ट

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

करीब साल भर से हमास के साथ बैटल ग्राउंड में डटा इजरायल अब फुल फ्लेज्ड वॉर के मूड में नजर आ रहा है। लेबनान में पेजर-वॉकी टॉकी ब्लास्ट से मची दहशत के बीच इजरायल ने फाइटर जेट से लेबनान में मिसाइल अटैक करके सभी को हैरान कर दिया है। इजरायल ने लेबनान के लोगों को फोन और संदेश भेजकर कहा था कि वे उन सभी क्षेत्रों को खाली कर दें जहां हिजबुल्लाह ने कथित तौर पर हथियार जमा कर रखे हैं। इससे पहले कि वे उन पर हमला करें। लेबनानी और इज़रायली अधिकारियों के अनुसार, अरबी भाषा में आए फोन कॉल या संदेशों में कहा गया कि आप हिज़्बुल्लाह के हथियार रखने वाली किसी इमारत में हैं, तो अगली सूचना तक गांव से दूर चले जाएं। यही संदेश कम से कम एक रेडियो स्टेशन पर भी प्रसारित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Israel Lebanon War: नहीं रूक रहा इजरायल, भीषण हमले में 500 की मौत, आम लेबनानियों के लिए नेतन्याहू का बड़ा संदेश

इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में 300 से अधिक स्थलों को निशाना बनाने के बाद, लेबनान की पूर्वी सीमा पर बेका घाटी के क्षेत्रों को शामिल करने के लिए अपने हवाई हमलों का विस्तार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Series बराबर करने के इरादे से South Africa का मास्टरस्ट्रोक, Team Squad में बड़ा बदलाव

Rajkot में रिफाइनरी कर्मी की हत्या कर 1.53 करोड़ की लूट, नौ आरोपी गिरफ्तार

11 छात्राओं के आरोप और FIR के बाद Congress MP Bimol Akoijam को Delhi Police का समन

Bengaluru Police कमिश्नर दफ्तर पहुंचे HD Kumaraswamy, Priyank Kharge पर साधा सीधा निशाना