Lebanon Pager Attack: लेबनान में इजरायल का सीरियल ब्लास्ट, मोसाद ने पेजर में फिट कर दिया बम, ईरानी राजदूत समेत 3000 चपेट में आए

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

चारो तरफ अफरा-तफरी का महौल नजर आया। खौफ में लोग इधर-उधर भागते नजर आए। किसी ने अस्पताल की तरफ रुख किया तो कोई खुद को बचाने के लिए सेफ जगह तलाशने लगा। लेबनान में सीरियल धमाकों का नया चैप्टर खुल गया। ऐसा धमाका जिसके बारे में हिजबुल्ला के लड़ाकों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, इजरायल और हिजबुल्ला की जंग अब नया मोड़ ले चुकी है। इजरायल ने न तोप चलाए न मिसाइल लेकिन लेबनान में सीरियल धमाकों को अंजाम दे दिया। हिज्बुल्लाह के सैकड़ों सदस्यों के पेजर्स में अचानक धमाके हुए। इसमें लेबनान में तैनात ईरान के राजदूत समेत 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए। हिज्बुल्ला ने कहा कि इन धमाकों में 8 मौतें हुई, जिनमें उसके लड़ाके और एक बच्ची भी है।

इसे भी पढ़ें: Israel Iran War Update: ईरान छोड़िए, इजरायल ने लेबनान पर बरसा दी मिसाइलें

वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इजरायल की मोसाद जासूसी एजेंसी ने पांच महीने पहले लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह द्वारा मंगाए गए 5000 ताइवान निर्मित पेजरों के अंदर थोड़ी मात्रा में विस्फोटक रखा था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए एक वरिष्ठ लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने आरोप लगाया कि पेजर तब फटा जब उन्हें एक कोडित संदेश भेजा गया, जिससे विस्फोटक सक्रिय हो गए। 

प्रमुख खबरें

पूर्व IAS Divya Mittal का Mirzapur में भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

सऊदी अरब ने Riyadh airport को बंद रखने की अवधि बढ़ाई, हूती मिसाइल हमले में हुई थी 12 की मौत

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा