Israel ने भारत को दिया बहुत बड़ा सीक्रेट, बदल जाएगा कश्मीर!

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2026

इजराइल ने जाने अनजाने में भारत को एक ऐसा सीक्रेट बता दिया है जिसे अगर भारत भी शुरू कर दे तो देश की तस्वीर बदल सकती है। खासतौर पर कश्मीर की। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा करने पर कश्मीर की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी और आकार भी। इजराइल के बॉर्डर पर भी दुश्मन बैठा है और भारत के बॉर्डर पर भी। इजरायल के बॉर्डर पर अचानक यहूदियों की संख्या कम होने लगी है। जैसे एक समय पर कश्मीर से कश्मीरी पंडितों की हुई थी। लेकिन इजराइल ने अपने बॉर्डर के पास एक इलाके में ऐसा जबरदस्त ऑपरेशन शुरू किया है जिसे अगर भारत भी करने की सोच ले तो चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं। इजराइल का एक इलाका है अपर गिलीली जो लेबनान से बॉर्डर शेयर करता है। लेबनान की तरफ से इजराइल को हमेशा हिजबुल्ला का खतरा रहता है। लेकिन यह खतरा हाल फिलहाल में इतना बढ़ गया कि हिजबुल्ला के हमलों की वजह से इजराइल के इस सीमावर्ती अपर गिली इलाके से यहूदी पलायन कर गए और धीरे-धीरे यहां पर फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़ गई। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan को मिला Qatar का खुला Support, बोला- 'संघर्ष खत्म करने को हम साथ हैं'

इजराइल ने विदेशों में बसे यहूदियों की घर वापसी शुरू करवा दी और इसकी शुरुआत भारत से ही कर दी। इजराइल अगले 5 सालों में भारत के नॉर्थ ईस्ट में रहने वाले बनेई मनाशे समुदाय के करीब 6000 यहूदियों को अपर गिलीली इलाके में बसाने का प्लान बना रहा है। इसका फायदा यह होगा कि इजराइल के बॉर्डर के पास जनसंख्या एक तरफ़ा होने से बच जाएगी। अब सोचिए कि अगर भारत भी कुछ ऐसा करे तो क्या होगा? यह कैसे होगा और कितना मुश्किल होगा यह अलग विषय है लेकिन ऐसा करना असंभव तो नहीं है। अगर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को भारत लाकर सीमा के पास बसाना शुरू कर दे तो इसका फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में हड़कंप! ईरानी साइबर ग्रुप 'Handala' ने लीक किए 2,000 से अधिक सैनिकों के नाम और पते

इजराइल में एक कानून है लॉ ऑफ रिटर्न जिसके तहत दुनिया में कहीं भी रहने वाला यहूदी कभी भी इजराइल की नागरिकता हासिल कर सकता है। भारत सीएए कानून के जरिए इस दिशा में कदम बढ़ा चुका है। अगर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू लोग भारत में आकर बॉर्डर के इलाकों में बस जाए, तो इसके तीन फायदे मिल सकते हैं। पहला तो यह कि अगर पाकिस्तानी हिंदू कश्मीर के बॉर्डर पर आकर बस जाएं, तो उन्हें पाकिस्तान की एक-एक चीज का पता होगा। यह हिंदू पाकिस्तान की फितरत जानते होंगे। इन हिंदुओं को बॉर्डर पर बसने में डर नहीं लगेगा क्योंकि यह लोग तो पाकिस्तानी जिहादियों के साथ रहते आए हैं। 

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे