50 सेकंड में आधा देश निगल गया इजरायल, नेतन्याहू की 21 गांवों को खाली करने की वार्निंग

By अभिनय आकाश | Nov 13, 2024

अपने देश के लोगों की सुरक्षा के लिए कोई देश किस हद तक जा सकता है वो इजरायल ने 50 सेकेंड में बता दिया है। गुस्से में बेकाबू हो चुके इजरायल ने पूरा गाजा और आधा लेबनान साफ कर दिया है। इजरायल ने लेबनान पर एक और भीषण हमला किया है। राजधानी बेरूत में इजरायली सैनिकों ने एक घर को निशाना बनाया। दक्षिण बेरूत में धुएं और धूल के बादल उठते दिख रहे हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब लेबनान की राजधानी पर हवाई हमले हुए हैं। वहीं लेबनानी गुट हिजबुल्लाह की ओर से भी इजरायल पर रॉकेट से अटैक किया गया है। हिजबुल्लाह के रॉकेट से किए हमले में इजरायल के उत्तरी शहर नाहरिया में दो लोगों की मौत हुई है। इजरायली अधिकारियों ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि लेबनान की धरती से ये रॉकेट दागे गए थे। 

इसे भी पढ़ें: कतर का एक फैसला और गहरा गया गाजा-इजरायल का संकट, गाजा में फिर नेतन्याहू ने ढाया कहर

अधिकारियों के मुताबिक, गाजा के उत्तरी शहर बेत हनून में एक घर पर मंगलवार को हुए हमले में 15 लोग मारे गए, जिनमें अल जजीरा के पत्रकार होसम शबात के रिश्तेदार भी शामिल हैं, जो उत्तरी क्षेत्र से रिपोर्टिंग कर रहे थे। कमल अदवान अस्पताल के निदेशक होसम अबू सफिया ने बताया कि हमले में बतौर चिकित्सक कार्यरत मोहम्मद शबात, उनकी पत्नी दीमा एवं बेटी एलिया की मौत हो गई। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि मध्य और दक्षिणी गाजा में हमलों में 20 अन्य लोग मारे गए।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक