इजराइल ने हूती विद्रोहियों के यमन की राजधानी और बंदरगाहों पर ठिकानों को बनाया निशाना

By Prabhasakshi News Desk | Dec 27, 2024

दीर अल बलाह । यमन में हूती विद्रोहियों ने कहा कि इजराइली हवाई हमलों में विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना और बंदरगाह शहर होदेदा को निशाना बनाया। हूती विद्रोहियों द्वारा लगातार इजराइल पर हमले के कुछ दिनों बाद इजराइल ने ये हमले किये। इजराइली सेना ने कहा कि उसने सना में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और होदेदा, अल-सलिफ और रास कांतिब के बंदरगाहों के साथ-साथ बिजली केंद्रों पर हूती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया।

इस बीच, गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रात के समय एक अस्पताल के बाहर इजराइली हमले में पांच फलस्तीनी पत्रकार मारे गए। इजरायली सेना ने बताया कि मारे गये सभी आतंकवादी थे, जो पत्रकारों के वेश में थे। यह हमला मध्य गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर में अल-अवदा अस्पताल के बाहर एक कार पर हुआ। पत्रकार स्थानीय समाचार चैनल ‘अल-कुद्स टुडे’ के लिए काम कर रहे थे। ‘अल-कुद्स टुडे’ इस्लामिक जिहाद उग्रवादी समूह से संबद्ध एक टेलीविजन चैनल है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता उच्च न्यायालय:114 वर्गों के ओबीसी आरक्षण पर रोक बहाल, सरकार ने चुनौती वाली याचिका वापस ली

Pakistan में सुरक्षा बलों ने 15 उग्रवादी मार गिराए, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़

Sonam Wangchuk ने राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव का आह्वान किया, 2047 तक बड़े सुधार की वकालत की

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर